घोड़ाडोंगरी: सारणी में एक युवक से एक व्यक्ति ने की मारपीट, सारनी पुलिस ने घायल युवक का कराया मेडिकल
घोड़ाडोंगरी तहसील क्षेत्र के सारनी में एक युवक से एक व्यक्ति ने मारपीट की। सारनी पुलिस ने सोमवार शाम करीब 5 बजे घायल युवक का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया। सारनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सारनी में भूपेंद्र सिंह ठाकुर के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट की। घायल युवक ने सारनी थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है।