गिधौर: कोल्हुआ में शिव शक्ति महायज्ञ: शिव पुराण कथा से गूंजा माहौल, श्रद्धालु हुए भाव विभोर
Gidhaur, Jamui | Apr 23, 2026 गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत कोल्हुआ गांव में आयोजित श्री श्री 108 शिव शक्ति महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है। कथा वाचिका देवी गौरी प्रिया द्वारा शिव पुराण की कथा का वाचन किया जा रहा है। गुरुवार को 8:30 बजे कथा के दौरान देवी गौरी प्रिया ने भगवान शिव की महिमा, उनकी कृपा के महत्व पर प्रकाश डाला।