हमीरपुर: जरिया के थाना क्षेत्र के करियारी गांव में गरीबी के चलते बेटी की शादी न कर पाने की वजह से किसान ने खुदकुशी कर ली।
जरिया के थाना क्षेत्र के करियारी गांव में गरीबी के चलते बेटी की शादी न कर पाने की वजह से 45 वर्षीय किसान ने खुदकुशी कर ली है। किसान को बेटी के हाथ पीले करने की चिंता सता रही थी। काफी प्रयास के बावजूद भी जब वह शादी का इंतजाम नहीं कर पाया तो उसने मौत को गले लगा लिया।