हमीरपुर: हमीरपुर में इलेक्शन प्लान के लिये आयोजित हुई बैठक में जिले के साथ मौजूद रहे महोबा व तिंदवारी विधानसभा के अधिकारी
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल स्वतन्त्र, निष्पक्ष तथा शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक जिले की दोनो विधानसभा के अलावा तिंदवारी व महोबा विधानसभा के अधिकारियों की उपस्थिति में एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में सम्पन्न की गयी।