हमीरपुर: मुख्यालय के बस स्टैंड के पास देसी ठेके के बाहर शराब के नशे में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही
चित्रकूट में लिपिक के साथ मारपीट के बाद निलंबन के बाद जिला कारागार हमीरपुर में संबद्ध किया गया एक सिपाही वर्दी में ठेके के बाहर सड़क पर नशे की हालत में पड़ा मिला। सिपाही के इस कदर पड़े होने से कई लोगों ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। बस स्टैंड स्थित टाकीज के पास देशी शराब के ठेके के बाहर एक सिपाही नशे की हालत में पड़ा मिला।