हमीरपुर: कलौलीजार गांव में मां की हत्या के अभियुक्त को आजीवन कारावास व अर्थदण्ड की मिली सजा
अभियुक्त द्वारा अपनी वृद्ध मां को कुल्हाडी से गला काटकर जला देने से हुई मृत्यु के मामले में आज आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। गत 21 मार्च 2022 को थाना ललपुरा क्षेत्र के कलौली जार में लालाराम उर्फ लल्लू विश्वकर्मा ने अपनी मां सजनवती 80 वर्ष की कुल्हाडी से गला काटने के बाद जला कर हत्या कर दी थी।