हमीरपुर: होली पर्व के मद्देनजर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर खाद्य विभाग ने नमूने लेकर जांच को भेजे।
सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने होली पर्व के मद्देनजर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय रामअवतार सिंह यादव के नेतृत्व में टीम ने हमीरपुर समेत कस्बा मौदहा में छापेमारी करते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं।