हमीरपुर: परिवार न्यायालय के पीठासीन अधिकारी के खिलाफ मुख्यालय में हड़ताल पर बैठे वकील, हाईकोर्ट से वार्ता के लिए आया बुलावा
परिवार न्यायालय के पीठासीन अधिकारी के खिलाफ वकीलों की हड़ताल 29वें दिन भी जारी रही। हड़ताल को हाईकोर्ट ने गंभीरता से लेते हुए वकीलों के प्रतिनिधि मंडल को वार्ता के लिए बुलाया। इसकी जानकारी वकीलों की आम सभा में साझा की गई। आज वकीलों का एक प्रतिनिधि मंडल वार्ता के लिए हाईकोर्ट इलाहाबाद रवाना होगा।