सरदारशहर: कल्याणपुरा बिदावतान निवासी व्यक्ति ने मारपीट कर रुपये छिनने के आरोप में 2 लोगों के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया
कल्याणपुरा बिदावतान निवासी गिरधारीलाल जाट ने रिपोर्ट दी कि सोमवार को वह खेत में काम कराने के लिए मजदूरों से बातचीत करने के लिए कल्याणपुर पुरोहितान जा रहा था। रास्ते में गांव के ही मनीराम पुत्र रामेश्वरलाल सुथार व हेतराम बेनीवाल पुत्र धन्नाराम बेनीवाल ने शराब पीने के लिए रूपये मांगे। मना करने पर गालिया निकाली व मारपीट कर जेब से जबरदस्ती 3500 रूपये छिन लिए।