सरदारशहर: सरदारशहर क्षेत्र में अचानक छाए घने कोहरे के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, वाहन चालकों को हुई परेशानी
सरदारशहर में पिछले कुछ दिनों से ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। बुधवार सुबह सवा 8 बजे सर्दी के इस सीजन के पहले घने कोहरे ने दस्तक दी। कोहरे के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। जिससे ठंड का असर और अधिक महसूस किया जा रहा है। सरदारशहर क्षेत्र में सुबह इस सीजन का पहला घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान 15-20 मीटर तक दृश्यता रही।