सरदारशहर: रामदेव कॉलोनी के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 32 पव्वे अवैध शराब और 12 बियर के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
थानाधिकारी अरविंद कुमार भारद्वाज ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति गांव गिड़गिचिया रोड पर रामदेव कॉलोनी के पास अवैध शराब बेच रहा है। जिस पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति सड़क के किनारे बैठा था। उसको घेराबंदी कर पकड़ा और नाम पूछा तो उसने अपना नाम सलीम वार्ड 55 निवासी बताया।