सरदारशहर: हरियासर घड़सोतान के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत के मामले में पुलिस ने एक ट्रक किया ज़ब्त
हरियासर घड़सोतान गांव के पास रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से ढाणी दूदगिरी निवासी 20 वर्षीय बाइक चालक मनोजगिरी गोस्वामी की मौत हो गई थी। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी थी वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बाइक के टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन का पता लगाते हुए मंगलवार शाम 4 बजे एक ट्रक को जप्त किया है।