सरदारशहर: करणी नगर के पास 48 पव्वे अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, केस दर्ज
थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि तारानगर रोड पर करणी नगर के पास एक व्यक्ति अवैध शराब बेच रहा है। जिस पर मौके पर एसआई रजीराम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एक व्यक्ति खड़ा देखा गया उसका नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम सुरेंद्र सिंह पुत्र अमर सिंह राजपूत बताया। जिसने एक सफेद कट्टे में अवैध शराब के पव्वे डाल रखें थे।