सरदारशहर: सरदारशहर पुलिस ने धरपकड़ अभियान के तहत वार्ड-16 सहित 25 जगहों पर दबिश देकर 7 जनों को किया गिरफ्तार
सरदारशहर पुलिस ने धरपकड़ अभियान के तहत वार्ड 16 सहित 25 जगह दबीश देकर 7 जनों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी अरविंद कुमार भारद्वाज ने सोमवार शाम 5 बजे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशन पर अपराधों में कमी लाने के लिए पुलिस द्वारा धरपकड़ अभियान चलाया गया है। जिसके तहत 7 जनों को गिरफ्तार किया गया है।