बांसगांव: गारमेंट्स पार्क में मिला अज्ञात शव, बाद में हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
गोरखपुर के गीडा क्षेत्र स्थित गारमेंट्स पार्क परिसर में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शुरुआती दौर में पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन बाद में पुलिस ने उसकी शिनाख्त महेंद्र यादव पुत्र रामअवतार, निवासी कबीर चौरा के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।