खजनी: रुद्रपुर गांव में चल रही श्रीराम कथा में कथावाचक ने राम-लक्ष्मण और हनुमान जी के मिलन के प्रसंग का किया वर्णन
खजनी क्षेत्र के रुद्रपुर गांव के काली मंदिर परिसर में चल रहे श्रीराम कथा में मानस कोकिला श्रीमती विजय लक्ष्मी शास्त्री जी ने व्यासपीठ से व्यासपीठ से प्रवचन किया। उन्होंने किष्किंधाकाण्ड के राम लक्ष्मण और हनुमान जी के मिलन और वानर राज सुग्रीव के साथ मित्रता के प्रसंग का विस्तार करते हुए बताया कि भगवान राम मानव रूप में भगवान विष्णु के अंशावतार हैं।