जहानाबाद: ड्यूटी न मिलने पर होमगार्ड जवानों ने जिला समादेष्टा कार्यालय का घेराव किया, कहा- बीबी बच्चा पालना मुश्किल
जहानाबाद में प्रशिक्षण पूरा कर लौटे दर्जनों होमगार्ड जवानों ने पिछले दो माह से ड्यूटी नहीं मिलने के विरोध में सोमवार को जिला समादेष्टा कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने इस संबंध में पहले डीएम और एसपी को भी शिकायत सौंप कर शीघ्र ड्यूटी दिलाने की मांग की है। मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि बार-बार कार्यालय का चक्कर लगाने के बावजूद केवल टालमटोल किया जा रहा है।