राऊ: राऊ बाईपास पर लिक्विड अमोनिया रिसाव मामले की जांच में जुटी पुलिस, लोगों व पुलिसकर्मियों की आंखों में भी हुई परेशानी
Rau, Indore | Jan 20, 2025 इंदौर के राऊ बाईपास पर एक टैंकर से लिक्विड अमोनिया के रिसाव की घटना सामने आई थी। यह पीथमपुर स्थित एक फैक्ट्री से लिक्विड अमोनिया लादकर जा रहा टैंकर राऊ बाईपास पर अचानक रिसने लगा। इस घटना के बाद टैंकर का चालक मौके से फरार हो गया, और घंटों तक अमोनिया का रिसाव जारी रहा। जिससे आसपास के रहवासियों और राहगीरों को आंखों में जलन का सामना करना पड़ा।