राऊ: राउ बाईपास पर केमिकल टैंकर में रिसाव, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी, पुलिस ने बाईपास बंद किया
Rau, Indore | Jan 19, 2025 इंदौर के राउ बाईपास स्थित सेज यूनिवर्सिटी के सामने एक केमिकल टैंकर में रिसाव हो गया। जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। रिसाव के बाद सड़क पर से फैलते केमिकल के कारण आसपास के रहवासियों और वाहन चालकों को आंखों में जलन महसूस हुई। जिसमें पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। जिसमें एतिहात के तौर पर सड़क को बंद कर दिया।