राऊ: साई नाथ कॉलोनी में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज
Rau, Indore | Jan 17, 2025 इंदौर के राऊ इलाके में रहने वाली एक 21 साल की नवविवाहीता ने शादी के 8 माह बाद ही 23 दिसंबर को फांसी लगाकर सुसाइड करने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद उसके पति और मां पर प्रताड़ित करने के मामले में एफआईआर की है। महिला के मायके पक्ष के लोगो ने आरोप लगाया कि पति और सास छोटी मोटी बातो पर ही उसे परेशान करने लगे थे। जिसके कारण उसने अपनी जान दी है।