राऊ: फूटी कोठी पुल पर डोर से कटा युवक का गला, पुलिस ने चाइना मांझा होने से किया इनकार, मर्ग कायम
Rau, Indore | Jan 15, 2025 इंदौर के फूटी कोठी ब्रिज से गैस की टंकी लेने जा रहे हिमांशु सोलंकी और उसके मित्र के गले में मांझा उलझ गया। जिससे हिमांशु का गला बुरी तरह कट गया। जिसमें गले में अचानक डोर फंसने से बाइक स्लिप हो गई वहीं बाइक पर पीछे बैठे युवक विनोद की आंख के पास चोट आई। जिसमें युवक के साथी ने बताया कि मांझा गले में उलझने से हिमांशु की मौत हुई है।