राऊ: कुंदन नगर में डॉक्टर की हत्या का मुख्य शूटर यूपी की जेल में मिला, प्रोटेक्शन वारंट पर इंदौर लाने की तैयारी
Rau, Indore | Jan 18, 2025 इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के कुंदन नगर में हुई डॉ सुनील साहू की हत्या के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। जिसमें घटना का मुख्य शूटर उत्तर प्रदेश की एक जेल में बंद है। जिसमें पुलिस ने आरोपी शूटर को प्रोटेक्शन वारंट पर इंदौर लाने की तैयारी में हैं। इस मामले में पुलिस ने मृतक डॉक्टर की पत्नी सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।