राऊ: यातायात सुधार के लिए कलेक्टर ने विशेषज्ञों के साथ की बैठक, बीआरटीएस के स्थान पर पुल या रोपवे पर हुई चर्चा
Rau, Indore | Jan 16, 2025 इंदौर में बीआरटीएस के स्थान पर फ्लाईओवर या रोपवे बनाने को लेकर कलेक्टर ने संबंधित एजेंसी और यातायात विशेषज्ञों के साथ बैठक की। इस बैठक में दोनों ही विकल्पों पर विस्तृत अध्ययन करने का निर्णय लिया गया, ताकि कोई भी निर्णय पूरी तरह त्रुटिमुक्त और प्रभावी हो सके। कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में जनप्रतिनिधियों के साथ यातायात को लेकर बैठक की थी।