पटना ग्रामीण: सगुना खगौल रोड स्थित एक कॉम्प्लेक्स के चौथे फ्लोर पर लगी भीषण आग, रेस्टोरेंट में फंसे कई लोग
सगुना खगौल रोड के एक कॉम्प्लेक्स के चौथे फ्लोर पर स्थित एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे की यह घटना है। आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दे दी गई है। फिलहाल रेस्टोरेंट के गर्मी आग बुझाने की कोशिश में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण रेस्टोरेंट में कई लोग भी फंसे हुए हैं।