डोभ श्रीकोट की बुजुर्ग महिला ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर उठाई सड़क की मांग, दोटूक कहा— सड़क नहीं तो इस बार वोट नहीं! स्वर्गीय अंकिता भंडारी के गांव डोभ श्रीकोट में सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। सड़क की मांग को लेकर एक बुजुर्ग ग्रामीण महिला कलेक्ट्रेट पहुंची और अपनी पीड़ा अधिकारियों के सामने रखी। महिला ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि गांव में सड़क की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो इस बार ग्रामीण मतदान का बहिष्कार करेंगे।
Pauri, Garhwal | Oct 9, 2026