बंजरिया: सिसवापूर्वी पंचायत में महिला प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी को पकड़कर की पिटाई, माथा मुंडा कर पूरे गांव में घुमाया
सिसवापूर्वी पंचायत में महिला प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ की पिटाई,माथा मुंडा कर पूरे गांव में घुमाया। बताया जाता है कि दोनों शादी शुदा व बाल बच्चे वाले है। प्रेमी सोमवार रात महिला के घर पहुंचा,तभी दोनों को पकड़ पिटाई की। मंगलवार सुबह दोनों का माथा मुंडा कर गांव में घुमाया। बाद में सरपंचपति के यहां ले गए,जिसके बाद पुलिस को सुपुर्द किया।