सेन्हा: सेन्हा में स्कूल रूआर2026 कार्यशाला आयोजित, नामांकन सुनिश्चित करने, ड्रॉपआउट रोकने व अनामांकित बच्चों की पहचान पर ज़ोर
सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड रिसोर्स कक्ष में सोमवार दोपहर 12 बजे प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी प्रकाश रंजन की अध्यक्षता में ‘स्कूल रूआर 2026’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यशाला में प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।