जगाधरी: रामगढ़ के माजरा में शराब का ठेका बंद करवाने के लिए महिलाएं हुईं एकत्रित
बिलासपुर खंड के गांव रामगढ़ माजरा में रखे शराब के ठेके पर एकत्रित होने वाले मनचले युवकों द्वारा लड़कियों को छेड़ने से परेशान होकर महिलाओं ने हंगामा कर दिया। इस मौके पर एकत्रित महिलाओं ने शराब के ठेके को बंद करने की मांग रखी। सूचना पाकर मौके पर बिलासपुर पुलिस पहुंची जिन्होंने शराब के ठेके को बंद करवाकर महिलाओं को शांत किया।