जगाधरी: बॉडी माजरा पुल से लड़की ने नदी में लगाई छलांग, पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश में जुटी
सोमवार की शाम 6:00 बजे एक लड़की ने बॉडी माजरा पुल से नदी के अंदर छलांग लगा दी। वहां से गुजर रहे युवक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस में उसकी तलाश में जुट गई है। लड़की ने छलांग लगाने से पहले अपना मोबाइल फोन व चप्पल पुल के पास ही छोड़ दी। जिससे पुलिस ने उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया था।