जगाधरी: प्रोफेसर कॉलोनी में दुकान से मोबाइल, ₹10000 की नकदी और सामान हुआ चोरी, मामला दर्ज
विपिन कुमार ने पुलिस को सोमवार को शिकायत में बताया कि उसकी प्रोफेसर कॉलोनी के अंदर दुकान है। सुबह 7:00 के लगभग उसकी दुकान से चोर उसके मोबाइल फोन के साथ ₹10000 की नगदी और सामान चोरी कर ले गया है। जिसके बाद इसकी शिकायत सोमवार को उसने पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने 3:30 के लगभग अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।