जगाधरी: कोहड़ी आश्रम के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की
सोमवार की सुबह 10:00 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंचे जीआरपी पुलिस कर्मचारी बोधराज ने बताया कि सूचना के आधार पर यहां पर पहुंचे थे। इसकी पहचान करने की कोशिश की मगर पहचान न होने पर शव को कब्जे में लेकर के शव ग्रह में रखवा दिया है। ताकि परिजनो मिलने पर आगामी कार्रवाई की जा सके।