जगाधरी: पहाड़ीपुर गांव से बच्चों के साथ महिला हुई लापता, पति ने पुलिस को दी शिकायत
पहाड़ीपुर के रहने वाले गुरमीत ने पुलिस को शिकायत में बताया उसकी पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ रविवार की रात को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। अपने स्तर पर तलाश करने पर उसने इसकी शिकायत सोमवार को पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने सोमवार को दोपहर 3:00 बजे इसमें मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश को शुरू किया है