शिवहर: बागमती प्रमंडल कार्यालय परिसर में तीन हेलीपैड बनाने को लेकर विभाग को भेजा गया पत्र: एसडीएम
एसडीएम अविनाश कुणाल मंगलवार सुबह 10 बजे बताया है कि शिवहर शहर स्थित बागमती प्रमंडल कार्यालय परिसर में तीन हेलीपैड बनाने को लेकर विभाग को पत्र लिखा गया है. उन्होंने बताया है कि वर्तमान में बागमती प्रमंडल कार्यालय परिसर में एक हेलीपैड है. जिसकी संख्या को बढ़ाकर तीन किया जाएगा. विभाग को पत्र लिखा गया है. ऊपर से जवाब आने के साथ ही काम शुरू कर दिया जाएगा।