सिमडेगा: झारखंड स्थापना दिवस पर सिमडेगा जिला प्रशासन ने किया स्वच्छता मैराथन का आयोजन
झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर रविवार की सुबह 8:00 बजे सिमडेगा शहर के झूलन सिंह चौक के पास उपायुक्त सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों के मौजूदगी में स्वच्छता मैराथन का आयोजन किया। इस दौरान छठ घाट में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया और दौड़ में विजेता प्रतिभागी को सम्मानित किया गया।