कनवास: पीपलोदी में छत गिरने से मासूमों की मौत पर यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन कर उपखण्ड कार्यालय में SDM को सौंपा ज्ञापन
Kanwas, Kota | Jul 29, 2025 मनोहर थाना के पीपलोदी में सरकारी स्कूल की छत गिरने से हुई दर्दनाक घटना से आक्रोशित यूथ कांग्रेस ने मंगलवार को कनवास उपखण्ड कार्यलय के बाहर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। शाम करीब 4 बजे यूथ कांग्रेस कोटा देहात जिला अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह पानहेड़ा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कनवास SDM कार्यालय पहुंचा।