कनवास: भुरनखेड़ी स्कूल की छत गिरने से ग्रामीणों में आक्रोश, विरोध में गेट पर जड़ा ताला, प्रशासन ने की समझाइश
Kanwas, Kota | Jul 25, 2025 भुरनखेड़ी के उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत शुक्रवार को बारिश के कारण गिर गई। घटना से नाराज़ ग्रामीणों ने स्कूल गेट पर ताला जड़कर विरोध जताया और हाल ही में हुई मरम्मत को घटिया निर्माण बताया। सूचना पर शाम करीब 4 बजे उपखंड अधिकारी, बीईओ, एडीओ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मांग पर 10 लाख रुपए की मरम्मत व 6 लाख की इंटरलॉकिंग कार्य की स्वीकृति का आस्वाशन दिया।