कनवास: देवली मांजी पुलिस ने शांति भंग के आरोप में छह लोगों को अलग-अलग स्थानों से किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Jul 23, 2025 देवली मांजी थाना पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में कार्यवाही करते हुए बुधवार को छह जनों को अलग अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नरेश, लटूरलाल, तेजराज, गणेश, बृजमोहन और दिनेश को भारतीय न्याय संहिता की धारा 126 एवं 170 बी एन एस के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस मुख्यालय से बुधवार शाम करीब 7 बजे जारी प्रेस नोट में यह जानकारी दी गई।