कनवास: काल्याखेड़ी में स्कूल की जर्जर हालत पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, अभिभावकों ने बच्चों के साथ लगाया ताला
Kanwas, Kota | Jul 26, 2025 कनवास उपखंड क्षेत्र के ग्राम काल्याखेड़ी में प्राथमिक विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र की जर्जर हालत को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। स्कूल की जर्जर हालत से गुस्साए अभिभावकों ने बच्चो के साथ शनिवार सुबह 10 बजे स्कूल पर ताला लगा दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।