कनवास: सरकारी गेहूं की कालाबाजारी का खुलासा, पुलिस ने दो राशन डीलरों को अलग-अलग स्थानों से किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Jul 28, 2025 रसद विभाग की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गेंहू की कालाबाजारी कर रहे दो राशन डीलरों को अलग अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। ये डीलर पात्र उपभोक्ताओं तक अनाज पहुंचाने के बजाय उसे अवैध रूप से बेच रहे थे। पुलिस मुख्यालय से सोमवार शाम करीब 6 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी ने बताया कि रसद विभाग की प्रवर्तन अधिकारि ने शिकायत दी थी।