कनवास: दरा घाटी में भीषण जाम से यात्री परेशान, पांच से अधिक भारी वाहन खराब, बिगड़ी स्थिति में पुलिस ने संभाला मोर्चा
Kanwas, Kota | Jul 24, 2025 दरा घाटी में बारिश के बाद पैदा हुई भयावह स्थिति ने यात्रियों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी। घाटी क्षेत्र में लगातार बारिश से सड़क मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बड़े-बड़े और गहरे गड्ढों के चलते घाटी में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। करीब सात किलोमीटर के क्षेत्र में पांच से अधिक भारी वाहन खराब होकर सड़क पर खड़े हो गए।