हमीरपुर: सुमेरपुर के परीक्षा केंद्र में 31 रहे अनुपस्थित
प्रथम दिन दोनों पालियों में कुल 31 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। केंद्र प्रभारी डा. अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि कस्बे के इस केंद्र में कुल 960 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। सुबह की पाली में 13 अनुपस्थित रहे। जबकि शाम की पाली में 18 ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। यहां पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।