हमीरपुर: टेढा के दो दिवसीय दंगल के समापन पर भूटिया अलीगढ़ ने आकाश कासगंज को दी पटकनी
शनिवार को दंगल के दूसरे दिन ग्राम प्रधान नोखेलाल यादव व पूर्व प्रधान सौरभ सिंह ने पहली कुश्ती गोविंद खरौंज व कृष्णा औरैया का हाथ मिलवाकर किया। जिसमें गोविंद ने कृष्णा को हराया। अरुण हाथरस ने संजय कन्नौज को पटखनी दी। विकास हाथरस ने जावेद कन्नौज को धूल चटाई। भूरा अलीगढ़ ने सुल्तान कानपुर को चित कर दिया। भूटिया अलीगढ़ ने आकाश कासगंज को हराया।