हमीरपुर: हमीरपुर मेआरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा के प्रथम दिन परीक्षा केन्द्रों का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण
आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती की लिखित परीक्षाओं को लेकर प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गये हैं। आज शुरु हुई परीक्षा को लेकर पुलिस व प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। पुलिस व प्रशासन द्वारा पारदर्शी, निष्पक्ष और नकल विहीन परीक्षा कराने की प्रतिबद्धता को लेकर आज जिला अधिकारी राहुल पांडेय व पुलिस अधीक्षक डा. दीक्षा शर्मा द्वारा केंद्रों को चेक किया गया हैं।