कुंडा: हरदेव नगर के पास तेज रफ्तार लोडर ने मारी कार सवार को टक्कर, कार चालक की मौत व दो महिलाएं घायल
नवाबगंज थाना क्षेत्र के हरदेव नगर के पास तेज रफ्तार लोडर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई जबकि कार में सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। बताया जा रहा है कि लखनऊ से इलाज कराकर लौट रहा परिवार प्रयागराज के धूमनगनगंज क्षेत्र के रहने वाला था।