कुंडा: देवगलपुर में तैनात लेखपाल पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप, निलंबन की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
देवगलपुर गांव में तैनात लेखपाल रंजन सरोज पर ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत एसडीएम कुंडा और जिलाधिकारी प्रतापगढ़ से किया है। शिकायत के बाद कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने गांव के पंचायत भवन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और लेखपाल को निलंबित करने की मांग की है।