कुंडा: माहियामऊ पीएचसी बाउंड्री के अंदर से पुलिस ने लूट के अभियोग से संबंधित 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
ग़ज़राही सीएचसी के पास 10 फरवरी को हुई ई रिक्शा चालक से लूट के मामले में गठित टीम ने शुक्रवार को माहियामऊ पीचसी बाउंड्री के अंदर से लूट के अभियोग में वांछित चल रहे तीन अभियुक्त हिमांशु पटवा, आयुष अग्रहरि और राजेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से लूट के ₹3000, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पर्स और मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।