कुंडा: पूरे धनऊ चौराहे के पास से हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 1 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
एसपी सतपाल अंतिल के निर्देश में मुखबिर की सूचना पर पहुंची मानिकपुर थाने की पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में वांछित चल राजेश यादव को मानिकपुर के पूरे धनऊ चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।