रजौन: खैरा मोड़ के पास कांवरिया महिला से लूटपाट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कटियामा और संझा का आरोपी शामिल
Rajaun, Banka | Jul 31, 2025 रजौन प्रखंड अंतर्गत खैरा मोड़ के पास रविवार देर रात स्कूटी सवार कांवरिया महिला से मारपीट कर लूटपाट के मामले में रजौन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया ।गुरुवार संध्या 5:00 बजे यह मामला सामने आया । थाना अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया तीसरे आरोपी की पहचान कर ली गई है।