जींद: हरियाणा में चीनी के दाम बढ़ने और एथेनॉल नीति के खिलाफ जन संघर्ष मंच का विरोध प्रदर्शन
हरियाणा के नरवाना में जन संघर्ष मंच की जिला कमेटी ने चीनी के बढ़ते दामों, खाद्य अनाज के एथेनॉल उत्पादन में उपयोग और पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाने की केंद्र सरकार की नीति के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में मांग की गई कि चीनी के दाम आधे किए जाएं और जमाखोरी, कालाबाजारी पर रोक लगाई जाए।