प्रतापगढ़: देल्हूपुर पुलिस ने कब्रिस्तान बाग मदईपुर से गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
देल्हूपुर पुलिस ने कब्रिस्तान बाग मदईपुर से गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम 5 बजे एएसपी दुर्गेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर लूट, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट जैसे जघन्य अपराधों में वांछित था।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अरबाज अली पुत्र समीम अहमद निवासी ग्राम कौलापुर नन्दपट्टी थाना रानीगंज है।